इस्लामाबाद. पाकिस्तान में कैद भारतीय सरबजीत सिंह से मिलने पहुंचे परिवार के सदस्यों को उससे मिलने की इजाजत पाक सरकार ने गुरुवार को दे दी है।
विभिन्न स्रोतों से मिल रही खबरों के मुताबिक पाक के गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत मिलने के बाद लाहौर की लखपत कोट जेल में बंद सरबजीत सिंह से उसके परिजन आज ही मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के प्रवक्ता रशीद कुरैशी ने कहा था कि परिवार से मिलने के लिए सरबजीत की याचिका नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
* मैं फिर से भिजवा रहा हूं याचिका : बर्नी
* पाक के बयान के बाद भारत के दावे पर प्रश्नचिह्न्
* सरबजीत के माफी की अपील परवेज के पास नहीं