मुंबई.प्रकाशिक फाइबर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी स्टारलाइट को 2.96 बीलियन का ठेका मिला है। यह ठेका पावर ग्रिड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने दिया है। पावर ग्रिड कोर्पोरेशन पावर ट्रांश्मिशन कडक्टर की सबसे बड़ी खरीददार है।
स्टारलाइट के निदेशक प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी कंपनी भारतीय और विश्व बाजार में बढ़ रही मांग और सर्विस में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेगें।
पावर ग्रिड कोर्पोरेशन के साथ हुए ठेके के अनुसार स्टारलाइट 8,300 किलोमीटर लंबा कडक्टर बनाएगी जिसका इस्तेमाल मध्य प्रदेश के कोरबा-बरसिंगपुर-दरमोह भोपाल लाइन में किया जाएगा।