HomeBusinessCorporate Corporate

हांगकांग में टैक्स खत्म होने के बाद शराब की खपत में तेजी

हांगकांग. शराब हांगकांग के बजट में शराब पर टैक्स खत्म कर दिए जाने के बाद से वहां पर शराब की खपत में अचानक तेजी आ गई है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 27 फरवरी को शराब पर टैक्स खत्म कर दिए जाने के बाद से इसकी कीमतें 20 फीसदी गिर गईं और 69 लाख जनसंख्या वाले हांगकांग में शराब का आयात 78 फीसदी बढ़ गया।

अब वहां पर हालात यह हैं कि दुकानदार अत्यधिक मांगों को तेजी से पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा शराब अपने स्टोरों में भर रहे हैं।

हांगकांग में वर्ष 2007 की शुरुआत में शराब पर टैक्स 80 फीसदी था, जिसे बीते साल के बजट में घटाकर 40 फीसदी किया गया था। इस बार के बजट में बीयर पर 20 फीसदी कर को शून्य करने के साथ शराब पर भी टैक्स को शून्य कर दिया गया।

गौरतलब है कि यहां शराब पर टैक्स खत्म करने का मकसद पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: