HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

मलेशिया में मंत्री बने भारतीय मूल के नेता

कुआलालंपुर. मलेशिया में भारतीय मूल के सीनेटर टी. मुरुगिहा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें उप मंत्री बनाया गया है।

मलेशिया के सत्तारूढ़ गठबंधन में मुरुगिहा की पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीपी)भी शामिल है और मुरुगिहा पार्टी के युवा मोर्चा के प्रमुख हैं। मलेशियाई समाचार पत्र ‘स्टार’ के अनुसार मुरुगिहा के साथ तीन और मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि पीपीपी की स्थापना वर्ष 1953 में की गई थी। उस समय पार्टी का नाम पेराक प्रोग्रेसिव पार्टी रखा गया था जिसे बाद में पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी का नाम दिया गया।

पीपीपी के अध्यक्ष के. वी. सुब्रमण्यम भी भारतीय मूल के हैं। वह वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी की सरकार में भवन और स्थानीय प्रशासन मंत्रालय में उप मंत्री रह चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: