HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

एकता की कूटनीति

एकता कपूर पौराणिक ग्रंथ महाभारत को लेकर दो धारावाहिकों का निर्माण किया जा रहा है। एक धारावाहिक की प्रोड्यूसर हैं एकता कपूर और दूसरे के प्रोड्यूसर हैं बॉबी बेदी। बॉबी बेदी के ‘महाभारत’ की शूटिंग तो शुरू भी हो चुकी है। लेकिन दुख की बात यह है कि बॉबी के प्रोडक्शन के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्शन से हटने का मन बना लिया है।

दूसरी ओर एकता के लिए खुशी की बात है कि चंद्रप्रकाश, बॉबी बेदी के प्रोजेक्ट से ऑउट होकर उनके प्रोडक्शन से जुड़ रहे हैं। वे अब बालाजी द्वारा बनाई जा रही ‘महाभारत’ को निर्देशित करेंगे।

चंद्रप्रकाश का कहना है कि बेदी के प्रोडक्शन में उनकी क्रिएटिविटी को खत्म किया जा रहा था। चंद्रप्रकाश पर दबाव था कि वे एकता से पहले इस पौराणिक धारावाहिक को खत्म कर लें। हकीकत यह है कि द्विवेदी पूर्व में ही एकता से संपर्क कर चुके थे और उनकी सारी बातचीत हो गई थी। यह भी माना जा रहा है कि एकता, बेदी से पहले इस धारावाहिक को बनाने की होड़ में हैं और बॉबी बेदी के साथ एकता ने यह कूटनीति खेली है। इसके तहत उन्होंने चंद्रप्रकाश को ही बेदी खेमे से तोड़ लिया।

दूसरी ओर बालाजी कैंप की चमक-दमक से चंद्रप्रकाश भी एकता कपूर से एकता कर बैठे। उन्हें उम्मीद है कि अब वे बॉबी से आगे निकल जाएंगी और सारा श्रेय उनके प्रोडक्शन की झोली में ही आएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: