HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हत्यारे शरणदीप की देह में गोलियों के दो निशान

करनाल. जीजा, बहन और खुद को गोली मारने की वारदात की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उलझ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारने वाले युवक शरणबीर के शरीर से दो गोलियां मिली है।

अब इस दोहरे हत्याकांड में किसी चौथे के शामिल होने का अंदेशा बन रहा है। इस करनाल में 22 अप्रैल की आधी रात के वक्त बलड़ी गांव के निवासी शरणदीप ने करनाल में रह रहे अपने जीजा नबीत अपनी बहन रेणुका को गोली मार दी थी। इसके बाद शरणदीप ने स्वयं भी गोली मार ली। शरणदीप और नबीत की मौके पर मौत हो गई। रेणुका अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शुरूआत में पुलिस मामले को हत्या के बाद आत्महत्या से जोड़ रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरणदीप के शरीर से दो गोलियां मिली।

एक गोली ठोडी के नीचे से लगी और दो हिस्से में बट गई। जिससे शरणदीप के दिमाग और आंख को क्षतिग्रस्त किया। दूसरी गोली शरणदीप की छाती को चीर कर निकल गई। शरणदीप ने जब एक गोली खुद को मार ली तो उसके शरीर में दूसरी गोली कहां से आई ? यह राज इस हत्याकांड को संदिग्ध बना रहा है।

पोस्टमार्टम टीम के सदस्य डा. मित्तल ने भी शरणदीप के शरीर में दो गोली मिलने की पुष्टि की है। युवक के शरीर में दो गोली मिलना वारदात में किसी अन्य के शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है। वह कौन है, जो इस हत्याकांड के वक्त मौजूद था। आखिर वह वहां क्यों था, उसकी उपस्थित के पीछे राज क्या है। इन सवालों का जवाब जिला पुलिस के पास भी नहीं है।

बहन की सांस में अटका गुत्थी का राज
गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विवाहिता रेणुका अपोलो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। वीरवार को डाक्टरों ने उसका आपरेशन कर शरीर से एक गोली निकाल दी। अभी भी उसके शरीर में दो गोलियां बाकी है। रेणुका को होश आने के बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

* हम वारदात के हर पहलू की जांच क रहे हैं। इस केस की फाइनल रिपोर्ट जल्दी ही पुलिस को सौंप दी जाएगी।
निदेशक- एफएसएल मधुबन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: