HomeNewsMetrosIndore Indore

फल-सब्जी मंडी दुकानों का फैसला 29 को

इंदौर. कृषि उपज मंडी समिति की बैठक 29 अप्रैल को लक्ष्मीबाईनगर मंडी में होगी। इसमें तेजपुर गड़बड़ी स्थित फल-सब्जी मंडी की 88 दुकानों के आवंटन के फैसले सहित 28 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

मंडी सचिव उमाशंकर भार्गव ने बताया फल-सब्जी मंडी में दुकानों के आवंटन बाकी हैं, उस पर सदस्यों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। पिछली बैठक में देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी में साफ-सफाई के लिए चार कंपनियों के टेंडर मंडी को मिले हैं। इनमें से एक पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

उसके बाद ही उसे बोर्ड को भेजा जाएगा। अन्य विषयों में नए एवं नवीनीकरण वाले लाइसेंस, आय-व्यय का ब्योरा, मंडी शुल्क अपवंचन में बने प्रकरणों का अनुमोदन और कर्मचारियों के लंबित भुगतान पर चर्चा होना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: