News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. वन मंत्री तीक्ष्ण सूद ने विवादों में चल रही पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डवलपमेंट कॉपरेरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, पांच डिवीजिनल मैनेजरों और तीन अन्य अफसरों का तबादला कर दिया। इनकी जगह एडिशनल चार्ज संबंधित जिला फॉरेस्ट अफसरों को दे दिया गया है।
एडिशनल पीसीसीएफ (प्रशासन) कुलदीप सिंह को कापरेरेशन का एमडी लगाया है जबकि एमडी गुरबाज सिंह को चीफ वाइल्ड लाईफ वार्डन, चीफ वाइल्ड लाईफ वार्डन एमपी राय को एडिशनल पंजाब चीफ कंजर्वेटर फॉरेस्ट (विकास) और एडिशनल पीसीसीएफ डवलपमेंट एच. एस. गुजराल को एडिशनल पीसीसीएफ (प्रशासन) लगाया गया है।
डिवीजनल मैनेजरों में मोहाली के तजिंदर सिंह को शिवालिक सर्कल में तैनात किया गया है, बठिंडा के संजे बांसल को पटियाला सर्कल के मुख्य कार्यालय में, फिरोजपुर के आरएस पन्नू को फिरोजपुर सर्कल, अमृतसर के ओपी कलेर को फिरोजपुर सर्कल और फिल्लौर के सुरजीत सिंह को जालंधर सर्कल के साथ अटैच कर दिया गया है। वन विभाग में तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। सीएम ऑफिस को भी कई शिकायतें मिलीं थीं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बादल को संगत दर्शन के दौरान फॉरेस्ट विभाग के फील्ड में तैनात कई अफसरों पर संगीन आरोपों के तहत शिकायत की थी। इसी तरह से वन मंत्री तीक्ष्ण सूद को भी कई फील्ड में तैनात अफसरों की समय-समय पर शिकायत मिलती रही है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते अफसर नहीं बदले जा सके थे।