HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

एड्स रोगियों को किराए में छूट

अजमेर. रेल मंत्री लालूप्रसाद यादव की बजट घोषणा के अनुसार एड्स रोगियों को रेल किराए में रियायत देना शुरू कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार चुनिंदा एंटी र्रिटोविरल थैरेपी सेंटर पर इलाज के लिए जाने वाले एड्स रोगियों को किराए में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा एक अप्रैल से लागू कर दी गई है। नार्थ वेस्टर्न रेलवे क्षेत्र में सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर, एसएन कॉलेज और मथुरादास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर एआरटी केंद्र हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: