News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर.
शहर की सड़कों पर सिटी बस के रूप में चलने वाली मिनी बसों का गुरुवार को ट्रायल किया गया। छह मिनी बसों को लांच करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की गई है। बड़ी बसों को यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने के बाद छोटी बसें चलाने की योजना बिलासपुर सिटी बस लिमिटेड ने बनाई है।
इसके लिए चार मिनी बसें यहां पहुंच चुकी हैं। दो और बसें आज इंदौर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई। इस बीच आज शहर में छोटी बसों को चलाया गया। सभी छह बसें 28 अप्रैल से शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इससे लोगों को शहर के भीतर आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इन बसों को सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा मुख्य सड़कों पर चलाने की योजना है।