News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. पार्टी करने के लिए 2400 रुपए न देने पर कुछ लोगों ने एक महिला के कहने पर बैराड़ कस्बे से एक युवक को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। छूटने पर देर रात पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ के मामला दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुमेंढ़ निवासी रामहेत पुत्र रामचरण शर्मा बुधवार को दोपहर 2 बजे बैराड़ कस्बे में आया था। जब वह शुक्ला लॉज के सामने से गुजर रहा था, तभी अभिषेक शर्मा, महाराज सिंह, मातादीन जाटव और एक महिला ऊष्मा ओझा वहां आ गई। इन लोगों ने रामहेत से पार्टी के लिए चौथ के रूप में 2400 रुपए की मांग की। न देने पर उन्होंने रामहेत की पिटाई की गई और उसे डरा,धमकाकर बस में बिठाकर पोहरी ले गए। वहां रामहेत को कई घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया और उसकी पिटाई की।
रात में जब रामहेत वहां से छूटा तो उसने बैराड़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों में शामिल महिला पोहरी की निवासी है,जबकि शेष बैराड़ के निवासी हैं और इन पर पूर्व से भी मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रामहेत से आरोपीगण का पुराना विवाद भी है, जिसके चलते आरोपीगण उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। फिलहाल सभी आरोपीगण फरार बताए गए हैं।