HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

एक करोड़ रु., 60 लाख के जेवर मिले

उदयपुर. आयकर विभाग उदयपुर-जयपुर द्वारा बुधवार को शहर के प्रमुख होटल उद्यमी व मार्बल-हैंडीक्राफ्ट्स व्यवसायी के आवासों व प्रतिष्ठानों पर डाले गए आयकर छापों के बाद डेढ़ करोड़ से ज्यादा के नकदी-जेवरात बरामद हुए हैं। गुरुवार को दिनभर विभागीय कार्यवाई चली जिसमें 1 करोड़ 57 लाख रुपए की अघोषित आय उजागर हुई है। उद्यमी ने 60 लाख की अघोषित आय कर के लिए समर्पित कर दी। मार्बल, हैंडीकाफ्टस व प्रॉपर्टी कारोबार संबंधी कागजातों की जांच अभी जारी है। अपर आयकर निदेशक (अन्वेषण) रंजीतसिंह के मुताबिक बुधवार को शहर के प्रमुख होटल उद्यमी के उदयपुर व ऋषभदेव सहित 18 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। छापे के दौरान विभाग ने 96 लाख रुपए नकद व 60 लाख मूल्य के जेवरात बरामद किए। उद्यमी ने 60 लाख रुपए की अघोषित आय स्वीकार करते हुए कर के लिए समर्पित की है। कार्रवाई में रीयल एस्टेट संबंधी कारोबार में मकानों के लेनदेन की रसीदें व कागजात बरामद हुए हैं जिसकी पड़ताल अभी जारी रहेगी। इसी तरह ऋषभदेव में मार्बल माइंस व उदयपुर में हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय संबंधी रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। स्टॉक व रजिस्टर का मिलान किया जाएगा। शेष कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

गौरतलब है कि बुधवार को आयकर विभाग की प्रदेशभर से आई 110 कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को होटल उद्यमी के 18 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इसमें पांच मकान व शेष प्रतिष्ठान थे। उद्यमी के भट्टियानी चोहट्टा स्थित आवास, सहेलीमार्ग स्थित शोरूम, सेक्टर 13 स्थित एक बड़े रिसोर्ट व रीयल एस्टेट ऑफिस में दिनभर टीम की कार्रवाई चली। ऋषभदेव में उद्यमी के भाई के आवास व माइंस पर भी दबिश दी गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: