HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

हादसे में मौत रोकने में पुलिस नाकाम : डीजीपी

जोधपुर. राज्य पुलिस हादसे में होने वाली मौतों को रोकने में नाकाम रही है। यह बात स्वयं डीजीपी एएस गिल ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि गत साल 2000 लोगों की जान बचाने का लक्ष्य रखा था, मगर पुलिस उसमें खरी नहीं उतरी।

जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए डीजीपी गिल ने गुरुवार शाम ग्रामीण पुलिस लाइन में भास्कर के इस सवाल पर कहा कि कहा सड़क हादसों में हर वर्ष हजारों लोगों की जानें जाने से सरकार भी चिंतित है। पुलिस ने दो हजार मानव जीवन बचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पुलिस ने हादसों की संख्या में तो कमी कर दी, परंतु मौतों का आंकड़ा कम नहीं कर पाए।

गृह सचिव व मुख्य सचिव स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। विभिन्न विभागों से तालमेल कर रोड इंजीनियरिंग में सुधार, ट्रैफिक रूल्स की पालना तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर ध्यान दिया जा रहा है। हाइवे पर स्पीड लिमिट निर्धारित करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: