जयपुर. बी फार्मा का कोर्स पूरा हुए बगैर परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने से छात्रों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी उन्हें पढ़ाई का भी समय नहीं दे रही है।
परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के लिए इन छात्रों ने प्रतापनगर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के सामने बुधवार सवेरे 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि उनका सत्र सितंबर 07 में शुरू हुआ था।
विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के अनुसार कोर्स पूरा होने के लिए 9 महीने पढ़ाई जरूरी है। इस बीच ईयर बैक का परिणाम 22 अप्रैल को आया है। इसी महीने उनकी परीक्षा होनी है। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के लिए भी समय नहीं मिल पाया। बुधवार को ज्ञानविहार, सीडलिंग, महर्षि अरविन्द, एसकेआईटी, एपेक्स मानसरोवर, सीतापुरा के छात्रों ने सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रतापनगर के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक व कुलपति के पास बातचीत के लिए जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें हल्के बल प्रयोग के बाद वहां से हटा दिया। कॉलेज के प्राचार्यो ने लिख कर दे दिया है।
छात्रों का कोर्स पूरा है। परीक्षा की तारीख एक दिन भी आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
डॉ. पी.पी.एस. माथुर कुलपति, मेडिकल यूनिवर्सिटी