HomeNewsRajasthanKota Kota

सड़क हादसे ने कुचले होनहार के सपने

कोटा. निशा मालव तलवंडी से ओम सिने प्लेक्स जाने वाली सड़क पर स्कूटर पर सवार निशा मालव छात्रा के कार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार विज्ञाननगर निवासी निशा मालव (18) पुत्री मथुरा लाल स्कूटर से महावीर नगर तृतीय अपनी मौसी से मिलने गई थी। मौसी के नहीं मिलने पर वह वापस घर लौट रही थी कि इंद्राविहार पुलिस चौकी के सामने सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में स्कूटर का लीवर निशा के पेट में घुस गया और वह गंभीर घायल हो गई। चौकी पर तैनात कांस्टेबल बलवंत सिंह पूनिया ने तत्काल निशा को उठाया और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिम्मतवाली थी निशा
कांस्टेबल पुनिया ने बताया कि उसके पेट से खून निकलने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने पिता मथुरालाल का नाम व फोन नम्बर बताया। समय रहते उन्हें फैक्ट्री पर सूचना भी कर दी, लेकिन चोट ज्यादा लगने से निशा बच नहीं सकी।

बेटे से बढ़कर थी
निशा तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसका भाई तपन सबसे छोटा है। परिवार में बढ़ी होने की जिम्मेदारी को भी वह बखूबी निभाती थी। घर व बाजार का हर काम वही किया करती थी। निशा के माता-पिता उसे बड़ा बेटा ही मानते थे। निशा ने हाल में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी।

सुध-बुध खो बैठे परिजन
निशा की मौत की सूचना पर पिता का बुरा हाल हो गया। वह दहाड़े मार कर अस्पताल में ही रोने लगे। मां पछाड़ खाकर गिर पड़ी। उन्हें मोहल्ले की महिलाएं ने संभाला। छोटी बहन ज्योति और रेणु का भी रो रो कर बुरा हाल था। रिश्तेदार उन्हें दिलासा दिला रहे थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: