नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस के कॉंस्टेबल पर चलती कार में नाबालिंग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक कॉंस्टेबल ने चलती कार में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉंस्टेबल का नाम संजीव (28) है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के एक अन्य साथी नरेश को भी गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक संजीव नंगलीपूना गांव का रहने वाला है और वह तीन मूर्ति इलाके में बतौर कॉंस्टेबल तैनात है। उसने 12 साल की एक लड़की को स्वरूप नगर इलाके में मंदिर के पास से कार में अगवा कर लिया और शाहबाद डेयरी इलाके में ले गया। इस दौरान उसने चलती कार में लड़की के साथ रेप किया। लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। वह उसी इलाके में अपने परिवार के साथ झुग्गी बस्ती में रहते हैं।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कॉंस्टेबल को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।