HomeNewsNational National

मुफ्त बिजली व कलर टीवी देंगे: भाजपा

बेंगलूरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसानों को मुफ़्त बिजली और रंगीन टेलीविज़न देने का वादा किया है। इसके अलावा भाजपा ने ग़रीबों को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल और गाँवों में साइबर कैफे बनाने की घोषणा की है।

पार्टी का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ सिर्फ राजधानी बंगलौर तक ही सीमित न रहे बल्कि यह गांवों में भी पहुंचे।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कुछ इसी तरह का चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। कांग्रेस ने किसानों को तीन प्रतिशत की दर पर सस्ता कर्ज़, मुफ़्त रंगीन टीवी और दो रुपये प्रति किलो की दर से चावल देने का वादा किया है।

कांग्रेस ने जनता से स्पष्ट बहुमत देने की अपील करते हुए कहा है कि वे सत्ता में आए तो कर्नाटक को विकसित राज्य में बदल देंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ज़बर्दस्त सफलता से उत्साहित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब इस दक्षिण भारतीय राज्य में भी अपना भाग्य आजमा रही है।

बसपा ने कर्नाटक विधानसभा के लिए सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: