HomeNewsNational National

महंगाई की दर और बढ़ी, पीएम ने कहा संयम बरतें

नई दिल्ली. मुद्रास्फीति की दर और बढ़ गई है। 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 7.33 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई जो कि पिछले हफ्ते की दर 7.14 प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, प्रधानमंत्री ने महंगाई को मुद्दा न बनाने की अपील करते हुए संयम बरतने को कहा है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजनीतिक पार्टियों से कहा कि महंगाई को मुद्दा न बनाएं और लोगों को बढ़ती कीमतों का खौफ दिखाने की लत से बचें।

इससे पहले वामपंथियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और महंगाई पर काबू पाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि गुरुवार को महंगाई का विरोध करने के लिए पटना में ट्रेनें रोकी गई थीं और संसद भवन के बाहर एनडीए ने मानव श्रंखला बनाई थी। कुछ ही दिन पहले महंगाई के विरोध में बंगाल बंद का आयोजन किया गया था।

संबंधित खबरें
* पटरी से संसद तक महंगाई का विरोध
* मंहगाई के विरोध में पश्चिम बंगाल बंद





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: