HomeNewsNational National

आयात शुल्क रैकेट का पर्दाफाश

मुंबई: पुलिस ने आयात शुल्क के रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। ये लोग विदेशी वाहनों पर लगने वाले आयात शुल्क से बचने के लिए नकली पासपोर्ट के जरिए ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हासिल कर लेते थे। यह मामला अभिनेत्री सुष्मिता सेन के वाहन पर बीएमसी द्वारा लगा 20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के बाद सामने आया था।

मुंबई पुलिस के उपायुक्त(जोन2)रामाराव पवार ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था जो इस रैकेट में शामिल थे।

ज्ञातव्य है कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन एसे ही किसी रैकेट का शिकार हुई थी। उन्होंने एक लैंड क्रूजर विदेश से आयात की थी, लेकिन बाद में बीएमसी ने उन पर यह कहकर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया कि उन्होंने आयात शुल्क की चोरी की है।

पुलिस बाद में प्रेसवार्ता आयोजित कर इस प्रकरण की और विस्त्रत जानकारी देगी।

संबंधित खबरें
* सुष्मिता को कोर्ट का नोटिस
* सुश की याचिका पर आदेश सुरक्षित





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: