नई दिल्ली. ट्रैफिक पुलिस के कॉंस्टेबल द्वारा चलती कार में 12 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाने के मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को संसद में तलब किया गया है।
बाल महिला कल्याण संसदीय समिति ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हाजिर होने को कहा है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए कॉंस्टेबल संजीव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
संजीव को गिरफ्तार किए जाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि की गई थी कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद संजीव को सेवा से बर्खास्त कर दियाग या।