HomeNewsNational National

पीएम ने चिनाब पुल देश को समर्पित किया

अखनूर(जम्मु कश्मीर): प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां चिनाब नदी पर बने देश के सबसे बड़े केंटिलीवर पुल का लोकार्पण किया।

इससे पहले मनमोहन गुरुवार को विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली से जम्मु पहुंचे थे। वे आज हैलिकाप्टर द्वारा जम्मू से 27 किलोमीटर दूर स्थित चिनाब पुल की साइट पर पहुंचे और इसे राष्ट्र का समर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल लैफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) एसके सिन्हा, मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बैग और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद उपस्थित थे।

यह पुल जम्मू-रजौरी हाईवे में चिनाब नदी पर बनाया गया है। इसके जरिए जम्मू का संपर्क राजौरी, पूंछ और पालनवाला से हो सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: