Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty नई दिल्ली. गर्मियों के दिनों में बाजार में मौजूद कास्मेटिक्स अगर आपकी त्वचा को संतुष्टि नहीं दे पा रहा हों तो आप नि:संकोच दादी मां के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
घर में मौजूद गुलाब जल, नींबू, खीरा और दही न सिर्फ आपकी त्वचा को तरो-ताजा रखेंगे बल्कि गर्मियों के दिनों में सूर्य की किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचायेंगे।
जानी-मानी सौंदर्य विशेषज्ञ ब्लाजम कोचर ने बताया कि नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में हम चाय की पत्तियों वाले उबले पानी को ठंडा करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल जरूरी होता है क्योंकि ये त्वचा को सूर्य की किरणों से जलने से बचाने के साथ ही चेहरे के मेकअप को भी ठीक-ठाक रखता है।
प्रसिद्ध ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग अपने चेहरे को लेकर ज्यादा सचेत रहते हैं लेकिन वहीं बालों और होठों की अलदेखी करते हैं।
इसके कारण उनके बाल और होठ सूखे रहते हैं। इनको दूर करने के लिए रोजाना सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए और बालों को धूप से बचाकर रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शाम को एक बार जरूर चेहरे का अच्छी तरह से साफ करना चाहिए और अच्छे मॉस्चराइजर या घरेलु टिप्स इस्तेमाल करना चाहिए।