HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 17 हजार के पार

मुंबई.सेंसेक्स दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में हुई तगड़ी खरीददारी के चलते देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताहांत भारी बढ़त देखने को मिली। मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 404.90 अंक यानी 2.42 फीसदी की मजबूती से 17,125.98 के स्तर पर बंद हुआ।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 111.85 अंक यानी 2.24 फीसदी की तेजी से 5,111.70 के स्तर पर दर्ज किया गया। भारती एयरटेल की अंतिम तिमाही के नतीजों से दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में कारोबार के अंतिम सत्र में लिवाली का जोर रहा और इसने महंगाई दर में वृद्धि के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर कर दिया।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय से आज जारी आंकड़ों के अनुसार 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में महंगाई दर बढ़कर 7.33 फीसदी तक पहुंच गई। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप सूचकांक जहां 51.81 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती से 7,056.21 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 13.29 अंक यानी 0.15 फीसदी की नरमी से 8,727.72 के स्तर पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव में बढ़त देखी गई उनमें प्रमुख हैं-भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेलुलर और हीरो होंडा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: