News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन. लंदन पूर्वी इलाके में स्थित स्टार्टफोर्ड में एक प्रवासी भारतीय की दो साल पूर्व दो चोरों ने केवल पांच पौंड (चार सौ रुपये) मूल्य की रेडियो के लिए हत्या कर दी थी।
लंदन की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान इसका खुलासा हुआ। स्टार्टफोर्ड के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 54 वर्षीय बलबीर माथारु की कार से दो चोर रेडियो चुराकर भाग रहे थे तो वह चोर के कार के सामने आ गए। लेकिन कार सवार चोरों ने बलबीर को घसीटते हुए 40 गज की दूरी तक ले गए। इस घटना के कुछ ही घंटे बाद बलबीर ने दम तोड़ दिया।
यह घटना जनवरी 2006 में हुई थी। लंदन की एक अदालत में गुरुवार को इस मामले की सुनावाई हुई। गौरतलब है कि मामले के आरोपी अलबर्ट और टॉमी विलेट को घटना के छह महीने बाद गिरफ्तार किया गया था।