HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

डांस अश्लील हुआ तो होगी कार्रवाई

मुंबईमुंबई में होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान चीअर लीडर्स के डांस पर प्रतिबंध तो नहीं लगाया जाएगा, लेकिन उन्हें पूरे कपड़े पहनने होंगे। पुलिस ने शुक्रवार को चेताया कि यदि उनका शो अश्लील पाया गया तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि चीयर लीडर्स पर जनता को कोई ऐतराज नहीं है और यह ऐसे ही बदस्तूर जारी रहेगा।

इस बीच, कम कपड़े पहनकर अश्लील डांस करने पर लगाई गई पाबंदी चीअर लीडर्स ने मान ली है। मुंबई इंडियंस टीम के कौशिक राय ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर रामराव वाघ के मुताबिक, नवनिर्मित डीवाई पाटील स्टेडियम में रविवार को प्रस्तावित आईपीएल के मैच में चीअर लीडर्स को डांस की इजाजत दी गई है।

यह अनुमति पूरे कपड़े पहनकर डांस करने के लिए दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया, चीअर लीडर्स के खिलाफ अश्लील नृत्य और कम कपड़े पहनने की शिकायत मिली थी। अब यदि चीअर लीडर्स ने अश्लीलता फैलाई तो लाइसेंस धारकों (आयोजकों) के खिलाफ बॉम्बे पुलिस कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

नवनिर्मित स्टेडियम का केंद्रीय कृषि मंत्री और बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के हाथों उद्घाटन होने वाला है। एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आरआर पाटील ने शुक्रवार को संकेत दिया कि यदि प्रथम दृष्ट्या चीअर लीडर्स ने अश्लीलता संबंधी नियम-कायदों का उल्लंघन नहीं किया तो आईपीएल ट्वेंटी-20मैचों के दौरान उन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मैचों के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों को लगा कि चीअर लीडर्स की प्रस्तुति अश्लील है तो वे जरूरी कदम उठा सकेंगे। इससे पहले, महाराष्ट्र विधान परिषद में गृह राज्य मंत्री सिद्धाराम म्हेत्रे ने कहा था कि सरकार चीअर लीडर्स के कार्यक्रम पर रोक लगाने की संभावनाएं तलाशेगी।

सांसदों ने भी किया विरोध

कई सांसदों ने भी मैचों के दौरान चीयर लीडर्स के डांस पर आपत्ति जताई है। इनमें भाजपा और लेफ्ट के कई सांसद शामिल हैं। इनका कहना है कि मैचों के दौरान ऐसे डांस नहीं होने चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: