Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood नई दिल्ली
निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘वुडस्टॉक विला’ से अभिनय की पारी शुरू करने वाली अभिनेत्री नेहा ओबरॉय का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए किसी सैलिब्रिटी से संबंध होने का फायदा मिलता है। नेहा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी इनसान आपकी मदद इसलिए नहीं करता कि आप किसी प्रोड्यूसर या डॉयरैक्टर के सगे संबंधी हैं। इसका आपको शुरुआत में तो फायदा मिल सकता है लेकिन आगे चलकर कलाकारों की प्रतिभा ही काम आती है।’
निर्देशक संजय गुप्ता की भांजी है नेहा
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि नेहा निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता की भांजी है। ‘वुडस्टॉक विला’ में उसके साथ किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में नेहा एक संघर्षशील मॉडल रेशमा का किरदार निभा रही है, जो अपना लक्ष्य पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पहली फिल्म में हंसल मेहता और सिकंदर खेर के साथ काम करने के अनुभव को नेहा ने बेहतरीन बताया। उसने कहा, ‘सिकंदर बहुत प्रोफैशनल हैं और हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं जिससे सैट पर माहौल खुशनुमा बना रहता है। हम दोनों की यह पहली फिल्म है लेकिन उन्होंने कभी मुझे यह अहसास ही नहीं होने दिया कि वह इंडस्ट्री के स्थापित कलाकारों के बेटे हैं।’
तेलुगु फिल्मों में किया है काम
नेहा की अभिनय जगत में शुरुआत तेलुगु फिल्मों से हुई थी। वह तेलुगु फिल्म ‘बालू’ में काम कर चुकी है। इसके लिए उसे साउथ फिल्मफेयर अवॉर्डस में बैस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड मिला था। ‘वुडस्टॉक विला’ के अलावा नेहा फिल्म ‘इजी मंथ इंस्टॉलमैंट्स’ में भी नजर आएगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि नेहा इससे पहले अपने अंकल संजय गुप्ता की की फिल्म ‘दस कहानियां’ की एक कहानी में में छोटी सी भूमिका अदा कर चुकी है।