bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

श्रीसंथ ने कहा 'जाने भी दो यारों'

मोहाली. श्रीसंथ मुंबई इंडियन के हार से बौखलाए हरभजन सिंह ने अपना गुस्सा श्रीसंथ को थप्पड़ मार कर निकाला। मोहाली के मैदान में जो कुछ हुआ उसे सुनकर एकबारगी से लोगों को विश्वास नहीं होता। एक समय में साथ-साथ खेलने वाले भारतीय क्रिकेट के दो आक्रामक खिलाडी आपस में ही भिड़ गए। लेकिन श्रीसंथ मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि हरभजन मेरे बड़े भाई जैसे है। उन्होंने मुझे थप्पड़ नहीं मारा था। वहां जो भी हुआ उससे मुझे बुरा नहीं लगा। खेल में तो यह सब चलता ही रहता है।

जब श्रीसंथ से यह पूछा गया कि अगर यह सब चलता रहता है तो वे मैदान में इतना फुट-फुट कर क्यों रो रहे थे? तो श्रीसंथ ने मामले को दूसरी ओर मोड़ते हुए कहा कि हम दो मैच हारने के बाद जीते थे इसलिए मैं अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाया।

हरभजन सिंह ने भी अपना वचाव करते हुए कहा कि श्रीसंथ मेरे छोटे भाई जैसा है। हम एक परिवार जैसे हैं। हम दोनों ने मामले को सुलझा लिया है। भज्जी ने कहा कि मैंने श्रीसंथ को थप्पड़ नहीं मारा था हां थोड़ा थक्का जरुर दिया था। यह सब तो चलता रहता है। हम इसे सुलझा लेगें। मामले की शिकायत पर भज्जी ने कहा कि इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता।

अब सवाल यह उड़ता है कि जब मैदान में ऐसा कुछ नहीं हुआ तो श्रीसंथ मैदान पर इतना रो क्यों रहे थे?क्या वे सचमुच भावुक हो गए थे या फिर यह सारा एपिसोड महज पब्लिसिटी के लिए किया गया?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: