bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

संडे का मैच खेल सकेंगे भज्जी

मुंबई. किंग्स 11 के गेंदबाज श्रीसंथ को कथित रूप से थप्पड़ मारने के मामले में मुंबई इंडियंस के प्रभारी कप्तान हरभजन सिंह को बीसीसीआई से नोटिस मिलने बाद राहत यह मिली है कि वे रविवार को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच खेल सकेंगे।

बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि हमने हरभजन को कारण बताओ नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब मांगा है इसलिए वे कल के मैच में खेल सकेंगे। रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में हैदराबाद की टीम डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मुंबई की टीम की तरफ से हरभजन ही कप्तानी कर सकते हैं क्योंकि सचिन की चोट अब तक ठीक नहीं हुई है।

इधर, शुक्रवार को मोहाली के साथ मैच खत्म होने के बाद कथित रूप से हरभजन ने श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया था। इस बारे में शाह का कहना है कि नोटिस पर हरभजन का जवाब मिलने के बाद बातें स्पष्ट हो सकेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: