Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
निर्माता बोनी कपूर की इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मिलेंगे मिलेंगे’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग तब शुरू हुई थी, जब दोनों का नया नया प्यार हुआ था और खत्म होते ही दोनों अलग हो गए थे।
बोनी तो फिल्म की रिलीज का खयाल ही छोड़ चुके थे लेकिन ‘जब वी मैट’ की सफलता के बाद उन्हें लगा कि शायद दर्शक उनकी इस फिल्म में भी शाहिद-करीना को देखने आ जाएं, इसलिए उन्होंने इसे रिलीज करने का फैसला किया।