मुंबई. आईपीएल की मोहाली टीम किंग्स 11 और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को मैच के बाद हरभजन सिंह द्वारा कथित रूप से श्रीसंथ को थप्पड़ मारे जाने के मामले में श्रीसंथ की टीम ने बीसीसीआई को औपचारिक शिकायत भेज दी है।
इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद मोहाली टीम के प्रबंधन व प्रशासन ने औपचारिक रूप से शिकायत भेजने का फैसला लिया और बीसीसीआई से हरभजन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
इससे पहले आईपीएल के सर्वेसर्वा ललित मोदी ने कहा था कि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और इसके अभाव में कोई फैसला नहीं किया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई पहले ही हरभजन को नोटिस जारी कर चुकी है।
संबंधित खबरें
* संडे का मैच खेल सकेंगे भज्जी
* क्या ये है इंडिया का क्रिकेट?
* बीसीसीआई ने भज्जी को फटकारा, नोटिस