News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन.
मैसूर के मिनीएचर पेंटर एनएस हर्ष (39) को ब्रिटेन के सबसे बड़े कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मानवीय स्थितियों को अप्रतिम ढंग से दर्शाने के लिए गुरुवार को उन्हें उनके जन्मदिवस पर 40 हजार पौंड का ‘आर्टेस मुंडी पुरस्कार’ दिया गया। हर दो वर्ष के अंतराल पर दिए जाने वाला यह पुरस्कार सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।
हर्ष ने 1995 वड़ोदरा के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में चित्रकला की शिक्षा ली थी।