HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

भोपाल. बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने शनिवार सुबह अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार टीलाजमालपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण (50) नगर निगम में चपरासी के पद पर पदस्थ था। बीमारी के दौरान उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं, जिसके कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

उसका लंबे समय से कमला नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह 9 बजे वह डायलिसिस कराने अस्पताल आया था। इसी दौरान उसने अस्पताल की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, गंभीर रूप से घायल वृद्ध को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।

फांसी लगाई: टीटी नगर थानांतर्गत पंचशील नगर निवासी राकेश शर्मा (24) हबीबगंज रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात रात करीब 8 बजे उसने घर में रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस अनुसार राकेश पूर्व में भी चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: