ओंकारेश्वर/सनावद. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया का हेलिकॉप्टर ओंकारेश्वर से उड़ने के बाद तकनीकी खराबी के कारण शनिवार शाम 4.10 बजे सनावद से 10 किलोमीटर दूर भानबरड़-बोदगांव के पास खेत में उतारना पड़ा। श्रीमती सिंधिया ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिग महादेव के दर्शन के लिए आई थीं। सूचना मिलने के बाद खंडवा कलेक्टर एसबी सिंह व एसपी केडी पाराशर मौके पर पहुंचे। बाद में श्रीमती सिंधिया को परिजन सहित कार से इंदौर के लिए रवाना किया गया।