HomeNewsMetrosIndore Indore

धार-झाबुआ आ सकते हैं राहुल

भोपाल. i कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर अचानक धार जिला मुख्यालय पर उतर सकता है, उसके बाद वे वहां से बीस-पच्चीस किलोमीटर का रोड शो करते हुए किसी आदिवासी गांव में पहुंच सकते हैं। हालांकि खरगोन और झाबुआ में भी श्री गांधी के जाने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक धार जिले में हुई तैयारियों के आधार पर यह माना जा रहा है कि श्री गांधी रविवार शाम छह बजे केसला ब्लाक पहुंचेंगे। वहां एक आदिवासी के यहां रात्रि विश्राम कर अगले दिन उनका टीकमगढ़ की तरह मालवा के एक आदिवासी जिले में पहुंचने का इरादा है। इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार सुबह वे मप्र के पश्चिमी हिस्से का रुख कर सकते हैं। श्री गांधी की संभावित यात्रा के मद्देनजर धार जिले में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहां जिला मुख्यालय पर तीन हेलिपेड बना लिए गए हैं। श्री गांधी के हेलिकॉप्टर के अलावा उनकी सुरक्षा में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी रहते हैं।

दूसरी तरफ शनिवार देर रात तक एसपीजी के अफसर झाबुआ नहीं पहुंच पाए,जबकि कुछ एसपीजी अधिकारियों ने खरगोन जिले में डेरा डाल रखा है। कांग्रेस महासचिव की मालवा यात्रा एसपीजी प्रभारी ने पिछले कुछ दिनों से इंदौर में डेरा डाल रखा है। श्री गांधी का डिंडौरी जिले के चाडा गांव पहुंचे। वहां से कुछ ही दूरी पर आदिवासी एकता परिषद ने बड़ी संख्या में आदिवासियों को एकत्र किया था। उन्होंने आदिवासियों से वन अधिकार कानून के बारे सीधा संवाद किया।

इसके बाद वे सन्नापुर की ओर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। श्री गांधी के साथ परिषद के सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी वी नारायण सामी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी और राष्ट्रीय सचिव मीनाक्षी नटराजन भी है। सूत्रों ने बताया कि चाडा गांव से ढाबा या गोराकन्हारी गांव की तरफ रवाना होते समय एसपीजी के अफसरों ने रास्ता रोक दिया। इस वजह से जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी वहीं से लौटना पड़ा। बताया जाता है कि वे वहां किसी आदिवासी के यहां रात गुजारकर सुबह गेस्ट हाउस लौटेगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: