HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

ऑडी की दस्तक

चंडीगढ़.मर्सीडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, वोल्कसवैगन, वोल्वो, लैंडक्रूजर, इंडीवर की मांग दिल्ली और मुंबई के बाद सबसे ज्यादा पंजाब-चंडीगढ़ में है। इसी वजह से ग्रीन मार्केट को कवर करने के लिए कंपनियों ने चंडीगढ़ व पंजाब में डीलरशिप खोल दी हैं। पंजाब-चंडीगढ़ में रोज दो से अधिक लग्जरी कारें बिक रही हैं। इनमें मर्सीडीज सबसे ऊपर है, अब ऑडी व बीएमडब्ल्यू उसे टक्कर दे रही हैं। इनके अलावा मित्सुबिशी की मोंटेरो और पजेरो भी हॉट बनी हुई हैं।

दरअसल पंजाब-चंडीगढ़ में महंगी कारों के बाजार पर सबसे पहले मर्सीडीज ने फोकस किया। साल 2005 में उसकी 125 कारें बिकीं तो 2006 में 140। 2007 में यह संख्या 200 तक पहुंच गई। 2007 में बीएमडब्ल्यू की 80 से 100 कारें बिकीं। अब ऑडी इस बाजार में दस्तक दे रही है। कंपनी ने बीते साल के नौ माह में देशभर में 350 कारें बेची। 2008 के पहले तीन महीनों में 220 से अधिक कार बेच डालीं। ऑडी को कुछ ऐसा ही करिश्मा चंडीगढ़ में भी दोहराने की उम्मीद है।

कौन है खरीदार :

लुधियाना, गोबिंदगढ़ और जालंधर के उद्योगपति और चंडीगढ़ के रईस इन महंगी कारों के सबसे बड़े खरीदार हैं। इन कारों के बेसिक मॉडल 25-30 लाख रुपए की रेंज में आने और आसानी से मिलने वाले कार लोन ने इनकी बिक्री बढ़ाई है। एनआरआई बेटों वाले परिवार भी पंजाब में अपनी शान-शौकत और डॉलर की खनक दिखाने के लिए मर्सीडीज बरामदे में खड़ी कर रहे हैं।

2-4 लाख रुपए मासिक पैकेज पाने वाले सीईओ भी महंगी कारों का शौक पाल रहे हैं। हालत यह है कि कई बार पंजाब-चंडीगढ़ में मर्सीडीज की बुकिंग करवानी पड़ती है और डिलीवरी कई दिनों बाद ही मिल पाती है।

20 हजार मर्सीडीज में से 1500 पंजाब-चंडीगढ़ में : 1995 में भारत में अपना कारोबार शुरू करने वाली मर्सीडीज इंडिया ने बीती नौ अप्रैल को अपनी 20 हजारवीं कार बेची। भारत में दौड़ रही इन 20 हजार कारों में से 1500 मर्सीडीज पंजाब और चंडीगढ़ में है। लुधियाना शहर में ही इस समय 650 से अधिक मर्सीडीज हैं और इनमें ई-क्लॉस से लेकर हाई एंड मॉडल तक शामिल हैं। इनके दाम 25 लाख रुपए से लेकर एक करोड़ 30 लाख रुपए तक है। चंडीगढ़ में 350 से अधिक मर्सीडीज हैं। जालंधर-फगवाड़ा में 300 और अमृतसर में एक सौ मर्सीडीज हैं।

-मर्सीडीज का नाम अलग पहचान रखता है। यह एक शानदार कार है जिसे हर कोई अपने पोर्च में खड़ी देखना चाहता है। अच्छी रीसेल वैल्यू के कारण भी मर्सीडीज टॉप पर है।

मनजीत सिंह बाला,एमडी, ताई-पान, मर्सीडीज डीलर

-पहले दो दिनों में 30 कारों की बुकिंग हुई है और 30 अन्य ने जानकारी है। लोगों को ऑडी की खूबियों का पता है और पहली तिमाही में 60 कारें बिकने की उम्मीद है।

अतुल अग्रवाल, एमडी, ऑडी चंडीगढ़





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: