HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पुलिस अधिकारी पेश हुए अदालत में

बिलासपुर. कोरबा के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बिल्हा कोर्ट में उपस्थित होकर धर्मगुरु बालदास को अदालत में पेश करने में असमर्थता जाहिर की और बल की कमी का कारण बताया। कोरबा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के रोड शो व जिला मुख्यालय में सतनामियों के धरना-प्रदर्शन के चलते आज बालदास को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। रिमांड अवधि खत्म होने पर आज बालदास को कोरबा जेल से कोर्ट में पेश किया जाना था।

कोरबा के पुलिस अधिकारी आज दस्तावेजों के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए और बालदास को कोर्ट में पेश नहीं करने का कारण बताया। इसके बाद कोर्ट ने बालदास को न्यायिक रिमांड में दे दिया है। कोर्ट द्वारा निर्धारित नई तिथि को बालदास को अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बोड़सरा मामले में बालदास सहित पांच अन्य को रायपुर से गिरफ्तार कर यहां लाया गया था। बाद में इन्हें कोरबा जेल शिफ्ट कर दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: