HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मिलकर लड़ें जनता की लड़ाई : सिंधिया

ग्वालियर. g आम जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर आप सब मिलकर संघर्ष करें। यह बात केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को यहां महाराजपुरा विमानतल पर वरिष्ठ कांग्रेसियों से चर्चा के दौरान कही।

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के द्वि-दिवसीय दौरे के सिलसिले में दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से महाराजपुरा विमानतल पर सुबह 8.30 बजे उतरे श्री सिंधिया करीब बीस मिनट तक विमानतल पर रुके। इस दौरान उन्होंने बाहर आकर कांग्रेसियों से भेंट की और सबका हालचाल पूछकर वापस भीतर चले गये। उनके साथ ग्वालियर, भिण्ड और मुरैना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और कुछ अन्य पदाधिकारी भी थे।

श्री सिंधिया ने सभी को पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए सभी से एक होने और एक रहने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की बात भी कही। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख पदाधिकारियों से यह भी जानना चाहा कि उनके मंत्रालय की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ अंचल की जनता को किस तरह मिल सकता है।

संक्षिप्त चर्चा के बाद श्री सिंधिया विमानतल पर ही हेलीकाप्टर में सवार हुए और शिवपुरी के लिए रवाना हो गये। विमानतल पर उनसे मुलाकात करने वालों में शहर जिला कांग्रेस के सदर प्रकाश खण्डेलवाल, भिण्ड जिला कांग्रेस के सदर हरीसिंह नरवरिया, मुरैना कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भगवानसिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक शर्मा, सचिव अशोक सिंह, हरीओम शर्मा, पूर्व विधायक लाखनसिंह, रामवरण गुर्जर, मुन्नालाल गोयल, मंजू चौहान, वीरेन्द्र तोमर, राजकुमार शर्मा, दर्शनसिंह, बाल खाण्डे,प्रदुम्न तोमर, अशोक प्रेमी , कमलेश कौरव, श्यामसिंह चौहान, बलराम ढींगरा, जेएच जाफरी, बसंत शर्मा सहित कई कांग्रेसी शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: