News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ शुक्रवार रात घर में घुसकर तीन लोगों को चाकू मारने वाले फकीरचंद को शनिवार को थाना-11 पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। डड्डू माजरा कॉलोनी के फकीरचंद ने सेक्टर-15 के मकान नंबर 3520 की लक्ष्मी देवी और उनके बेटे गंगाराम, अरविंद को चाकू मार दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
सोमवार को फकीरचंद को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी फकीर चंद लक्ष्मी देवी के साथ हेल्थ विभाग में कार्यरत है और काफी समय से सस्पेंड है। उसका लक्ष्मी देवी के घर आना-जाना था।
कुछ दिन पहले लक्ष्मी देवी ने उसे अपने घर आने से मना किया था। इससे नाराज फकीर चंद ने बीती रात लक्ष्मी देवी के घर पहुंचकर तीनों को चाकू मार दिया। मौके पर लोगों को एकत्र होता देख वह फरार हो गया। तीनों घायलों को पुलिस ने सेक्टर-१६ के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।