मुंबई. मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में देर रात संत पंजाब बार में छापा मारकर 10 बार बालाओं को गिरफ्तार किया है। बार मालिक भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की समाजसेवक इकाई को सूचना मिली थी कि संत पंजाब बार में शराब परोसने के बहाने जिस्मफरोशि का धंधा चल रहा है। इस सूचना को पुख्ता क रने के लिए पहले एक ग्राहक भेजा गया और उसके बाद पुलिस ने छापा मारा और उपरोक्त गिरफ्तारी की है।
पुलिस ने धारा 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हाल के दिनों में बार बालाओं कि गिरफ्तारी की यह दूसरा बड़ा मामला है । इससे पहले मुंबई के शाकी नाका इलाके में भी 17 बार बालाओं को गिरफ्तार किया गया था ।