नई दिल्ली. बीकानेर हाउस में रेजीडेंट कमिश्नर राजीव महषर्ि को काफी ऊहापोह के बाद कमरा नंबर 214 दिया गया है। यह कमरा पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव मीरा महर्षि के दफ्तर के तौर पर पहले से आरक्षित था। वे राजीव महर्षि की पत्नी हैं।
प्रदेश के प्रमुख वित्त सचिव रहे राजीव महषर्ि के लिए कमरे की तलाश चल रही थी। अतिरिक्तरेजिडेंट कमिश्नर विमल शर्मा ने बताया कि महर्षि के लिए इस कमरे में एक-डेढ़ माह के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। यह पूछने पर कि यह कमरा तो प्रमुख सचिव मीरा महर्षि के ऑफिस के लिए है तो उन्होंने कहा, यहां सभी कमरे राजस्थान सरकार के हैं, किसी अधिकारी के व्यक्तिगत नहीं। किसी की व्यवस्था कहीं भी की जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार बीकानेर हाउस का एकमात्र खाली कक्ष निवेश आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा को दे दिए जाने की वजह से महर्षि कोपिछले कुछ दिन से कभी अतिरिक्त मुख्य सचिव अमरजीतकौर आहूजा के कमरे में तो कभी रेजिडेंट कमिश्नर पीके आनंद के कमरे में वक्त गुजारना पड़ता था।
एक ही वक्त में तीन-तीन रेजिडेंट कमिश्नर बनाने के फैसले पर भी अचरज व्यक्त किया जा रहा है। अब से पहले यहां कभी दो-दो रेजिडेंट कमिशनर और उन पर एक मुख्य सचिव स्तर तक का अधिकारी नहीं रहा। आहूजा राज्य के सबसे वरिष्ठ अफसरों में हैं।