HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कैदियों के पास मिले मोबाइल

प्रतापगढ़/अजमेर. प्रतापगढ़ जिला जेल में किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कैदियों के पास मोबाइल फोन, फिल्मों की सीडी, तार, रस्सियां र्औ ईटों जैसी चीजें मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई।

जेल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर डीजी पीके तिवारी के निर्देशन में अजमेर स्थित राज्य कारागृह प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य चेतनदेव नौ पुलिसकर्मियों की टीम के साथ शुक्रवार शाम सात बजे जिला जेल पहुंचे। दल ने बैरकों में कैदियों व उनके सामान की तलाशी ली, जो रात को 12 बजे तक चली।

तलाशी के दौरान बैरक नंबर चार एवं सात के आगे फेंके हुए दो मोबाइल सेट बरामद किए गए। फिल्मों की 15 सीडी, तार, ईंटें एवं रस्सियां भी बरामद हुई। शनिवार सुबह पांच से आठ बजे तक दुबारा बैरकों की तलाशी ली गई। शुक्रवार रात तलाशी के दौरान प्राचार्य के साथ एसपी शिवलाल जोशी, एएसपी वासुदेव भट्ट, डीएसपी मन्नुराम मीणा साथ थे।

जेलर ही नहीं
निरीक्षण करने आए प्राचार्य चेतनदेव ने ‘भास्कर’ को बताया कि यहां जिला जेल में जेलर का पद तो खाली है ही, स्टाफ की भी कमी है। वर्तमान में आठ जवान व एक जेल उपाधीक्षक है। स्टाफ की कमी के संबंध में डीजीपी एवं गृहमंत्री को सूचना भेज दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: