HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

एक दर्जन आरएएस अफसर बदले

अजमेर. राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में अजमेर जिले में बड़ा फेरबदल किया गया। अजमेर में तैनात चार आरएएस अफसरों को जिले में ही दूसरे पदों पर नियुक्ति दी गई है, दो अफसरों का स्थानांतरण अजमेर से बाहर किया गया है। चार अधिकारी दूसरे जिलों से अजमेर में आए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार अजमेर की उपखंड अधिकारी आशु चौधरी की जगह राजेंद्र सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। श्रीमती चौधरी का तबादला मसूदा के उपखंड अधिकारी पद पर किया गया है।

नगर परिषद में आयुक्त के रिक्त पद पर कन्हैयालाल अग्रवाल की तैनाती हुई है। टैक्स बोर्ड में सुनीता डागा की जगह एडीशनल रजिस्ट्रार के पद पर प्रियंका जोधावत को नियुक्त किया है। प्रोटोकॉल अधिकारी श्रीमती जोधावत की जगह किशोर कुमार की नियुक्ति की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जेपी गोठवाल का तबादला राजस्थान गौ सेवा आयोग के सचिव पद पर किया गया है।

मसूदा के उपखंड अधिकारी सत्तार खां का तबादला बीकानेर के लूणकरणसर कर दिया गया है। रेवेन्यू बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार राजपाल सिंह चौहान को फिलहाल पद स्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। चौहान की जगह बाबूलाल मीणा को तैनात किया गया है।

रेवेन्यू बोर्ड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार हनीफ मोहम्मद को फरवरी में जयपुर के उपनिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर स्थानांतरित किया गया था, उसे निरस्त कर दिया गया है। वे अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर बने रहेंगे। सूची के अनुसार स्थानीय विभाग के उपनिदेशक पद पर अशोक कुमार जैन की नियुक्ति की गई है। सोनिया यादव को रोजगार गारंटी योजना में कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नियुक्ति किया है।

सिंधी का तबादला नहीं
भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री से पिछले दिनों केकड़ी के एसडीएम सुरेश सिंधी के खिलाफ शिकायत कर उन्हें हटाने की मांग की थी। सिंचाई मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने गोपालपुरा आई मुख्यमंत्री को उप जिला प्रमुख पवन अजमेरा व अन्य भाजपाइयों ने सिंधी और ब्यावर विधायक देवी शंकर भूतड़ा ने मसूदा के उपखंड अधिकारी सत्तार खां की शिकायत कर उनका तबादला करने का आग्रह किया था। सत्तार का तबादला कर दिया गया है। लेकिन सिंधी अपने पद पर बने हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: