HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

हेड कांस्टेबल की पिटाई, बंधक बनाया

किशनगढ़. आदतन अपराधी के साथ शनिवार को हरमाड़ा के कारोबारी को धमकी देने गए हेड कांस्टेबल को ग्रामीणों ने धुनाई कर बंदी बना लिया। अफसर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। आरोपी दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू होगई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरमाड़ा पुलिस चौकी का हेड कांस्टेबल रामसिंह शनिवार शाम आदतन अपराधी महावीर गुर्जर के साथ अनाज व्यापारी धर्मीचंद मेहता की दुकान पर पहुंचा था। गुर्जर ने मेहता को उसके दादा द्वारा बेची गई जमीन लौटाने के लिए धमकाया। इस बीच, रामसिंह चुपचाप खड़ा रहा।

व्यापारी धर्मीचंद ने आज के भाव से जमीन की कीमत मांगी। इस पर महावीर गुर्जर ने गाली-गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। घटनाक्रम से मौके पर मौजूद प्यारेलाल मेहता, हासिम शेख, मेवाराम गुर्जर, गोविंद काला, कानाराम चोटिया, संतोष अग्रावत और अन्य ग्रामीण आग बबूला हो गए।

ग्रामीणों के आक्रोश को देख महावीर गुर्जर चलता बना तो ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल को पीटकर लहुलूहान कर दिया। बाद में बांदरसिंदरी थाना पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने अफसरों को बुलाने की मांग करते हुए रामसिंह को छोड़ने से मना कर दिया। पुलिस की इत्तला पर पहुंचे डीएसपी सतवीरसिंह ने दीवान के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने दीवान को मुक्त कर दिया।

>> आरोपी हेड कांस्टेबल को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया है। मेडिकल मुआयना भी कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।
बहादुर सिंह राठौड़, एएसपी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: