HomeNewsNational National

फतवा : गौवध इस्लाम में हराम

दारुल उलूम देवबंद ने हिंदू-मुस्लिम एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण फतवा जारी करते हुए कहा है कि गौ हत्या और गौ मांस का सेवन इस्लाम के अनुकूल नहीं है, हराम है।

देवबंद के पिछले दो दशकों से फतवे जारी करने वाले हबीब उर रहमान ने यह फतवा जारी करते हुए कहा है कि इस्लाम के मुताबिक धर्म से ऊपर देश के कानून को तरजीह देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिन राज्यों में गौवध, गौ मांस खाना और गायों के अवैध धंधे में संलग्न होना कानून के खिलाफ है, वहां ऐसा करना भी इस्लाम के खिलाफ है।

देवबंद के इस फैसले का मुस्लिम विद्वानों ने स्वागत करते हुए इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और सद्भाव कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद ने इस फतवे के बारे में कहा है कि अगर यह फतवा पूरे देश, पूरे विश्व में लागू हो तो स्वागत किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: