HomeNewsNational National

50 करोड़ की हैरोइन बरामद

खेमकरण.भारत-पाक सीमा पर शनिवार को बीएसएफ की 03 बटालियन अमरकोट के जवानों ने 10 पैकेट हैरोइन के साथ दो भारतीय तस्करों को काबू किया है। तलाशी के दौरान एक तस्कर फरार हो गया। बीएसएफहैड क्र्वाटर अमरकोट में डीआईजी एमएल वस्सन ने कहा कि सीमा चौकी के गेट नंबर-138 पर बीएसएफ के जवानों ने बैलगाड़ी को जाते हुए देखा। उस पर पशुओं के लिए चारा था। साथ ही पानी वाली प्लास्टिक की पाइप व बिजली की तार रखी हुई थी।

तलाशी लेने पर प्लास्टिक की पाइप से 6 पैकेट और चारे के बीच छिपाकर ले जा रही 4 पैकेट हैरोइन बरामद की गई। इसे ले जा रहे गुरलाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह, लाला सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक अन्य साथी बिकर सिंह भाग निकला।

डीआईजी ने बताया कि 2006 में बलविंदर सिंह निवासी वां को 13 किलो हैरोइन के साथ पकड़ा गया था। करीब एक माह पहले भी बीएसएफ ने सौ करोड़ की हैराईन पकड़ी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: