कोटा. एआई ईईई ,08 के परीक्षा केंद्र इस साल कोटा में नहीं होने से शनिवार को यहां बसस्टेंड व रेलवे स्टेशन पर जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर जाने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। अंतिम समय तक प्रवेशपत्र नहीं मिलने से कई परीक्षार्थियों ने इंटरनेट से डाउनलोड किए।
सुबह से ही सीएडी सर्किल, दकनिया रेलवे स्टेशन और जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर और टिकिट खिड़कियों पर छात्रों व अभिभावकों की कतारें लगी रहीं। ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट नहीं मिलने पर कई छात्र केशवपुरा, छावनी व नयापुरा स्थित निजी ट्रेवल एजेंिसयों की स्पेशल बसों से परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए।
रोडवेज के यातायात प्रबंधक खुशीराम मीणा ने बताया कि जयपुर के लिए 6 अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली सभी बसों में यात्रीभार अधिक रहा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कोटा से जयपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 193 में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 5 अतिरिक्त कोच लगाए गए।