HomeNewsNational National

ईसाई, इस्लाम के खिलाफ नहीं भाजपा : आडवाणी

कोट्टयम. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी पार्टी ईसाई अथवा इस्लाम धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यहाँ मार थोमा चर्च में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि वे कराची के सैंट पैट्रिक स्कूल के शिक्षकों के एहसान को आज तक नहीं भूले हैं। उन्होंने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी और ईसाई विरोधी पार्टी के रूप में पेश किए जाने वाले दुष्प्रचार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुष्प्रचार एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी और बाद में जाकर उसने भाजपा का रूप अख्तियार किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: