HomeSportsCricket Cricket

हरभजन सिंह की हरकत से शर्मशार है बोर्ड

मुंबई: हरभजन सिंह की श्रीसंथ को थप्पड़ मारने की घटना से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) शर्मसार है, जिसने ऑस्ट्रेलिया में इस ऑफ स्पिनर को लेकर उठे विवादों पर उनके पक्ष में खड़े होकर आईसीसी से लोहा लिया था।

इससे पहले रविवार को अधिकांश समाचार पत्र हरभजन सिंह को आईपीएल से निलंबित किए जाने की घटना से भरे पड़े थे। बोर्ड के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी के हवाल से एक अंग्रेजी अखबार ने लिखा है कि वे बेहद शर्मसार हैं। इस तरह की हरकत कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं की। यह शर्मनाक है।

बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में हुए विवाद में हरभजन का पूरा साथ दिया था, जहां साइमंड्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उन्हें तीन टेस्ट के लिए बैन कर दिया गया था। बाद में उन्हें हल्के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया था।

शेट्टी ने कहा कि अगर खिलाड़ी इस स्पर्धा को इतनी आसानी से ले रहे हैं तो उन्हें समझ जाना चाहिए कि यह एक गंभीर क्रिकेट है। अगर बोर्ड खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करता है तो इसका अर्थ यह नहीं कि वह उनके हर तरह के व्यवहार को पूरी तरह बर्दाश्त कर लेगा।

मैच रैफरी फारुक इंजीनियर ने बताया कि वे कुछ भी छिपाने नहीं जा रहे हैं। इस प्रकरण की पूरी जांच होगी।

संबंधित खबरें
* आहत हैं भज्जी की मां
* भज्जी पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध!
* हरभजन को मिली सजा आईपीएल से निलंबित
* किंग्स 11 ने भज्जी के खिलाफ भेजी शिकायत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: