Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty ट्रेवल गीयर्स.
आप चाहे बिजनेस ट्रिप पर हों या घुमक्कड़ी पर, अपने साथ हमेशा ऐसा लगेज रखें जिससे आपकी जरूरत पूरी हों और वह स्मार्ट भी लगे। यहां जिक्र है कुछ ऐसे ही ट्रेंडी बैग्स का जिससे आप अपनी छोटी सी दुनिया को स्टाइल में साथ लेकर चल सकते हैं।
टू इन वन
लुई विटॉन का ये खास बैग इंटरनेशनल ट्रेवल के हिसाब से उपयुक्त है, इसमें आपके डॉक्यूमेंट्स रखने का भी खास इंतजाम है। इसमें ब्लैंकेट के साथ ही, मेकअप और लैपटॉप केस भी है। प्रेक्टिकल लोगों के लिहाज से इसमें एक लांड्री किट भी बनाया गया है। कुल मिलाकर लुई विटॉन का ये क्लासिक कलेक्शन आधुनिकता और परंपरा का बढ़िया मिश्रण है।
वीकएंड ट्रिप के लिए
सैमसोनाइट का वीकएंड कलेक्शन हिल स्टेशन, पिकनिक या बीच पर जाने के लिए परफेक्ट लगेज है। सैमसोनाइट ने इसे रिसॉर्ट, रिसॉर्ट सिग्नेचर, कांकरटाइन जैसे कई नामों से बाजार में उतारा है। इसका रिच लुक ही इसे आम बैग्स से अलग क रता है। ये चॉकलेट के कई शेड्स में मौजूद है। ट्रिप की शुरुआत में आप इसे फ्लैट रखकर चल सकते हैं, और जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ये ब्लैक और टैन रंगों में मौजूद है।
लैदर लक्जरी
हाइडसाइन के इस लैदर लगेज को दो तरह से बांटा जा सकता है। पहला फैशनेबल एंड स्टाइलिश और दूसरा एडवेंचर ट्रेवल के लिए। पहले वाले तो फैशन के मारे युवाओं के लिए हैं, जो चलते वक्त भी स्टाइल में रहना पसंद करते हैं। इसमें पहियों वाला लगेज भी शामिल है। बिजनिस फाइल्स और लैपटॉप के लिए बैग में अलग कंपार्टमेंट्स हैं। वहीं एडवेंचर ट्रेवल बैग स्पोर्टी लोगों के लिए है।
फॉर वुमेन ट्रेवलर्स
ये खास कलेक्शन प्रेक्टिकल, कामकाजी और फैशनपरस्त महिलाओं के लिए हैं। कई रंगों में मौजूद ये बैग्स लंबी या छोटी ट्रिप, कारपोरेट ट्रिप, या वेकेशंस के लिए शानदार हैं। ये लैपटॉप केस, ओवर नाइटर, ट्रॉली तीन साइज में मौजूद हैं। बस चयन के इतने सारे विकल्पों में से कोई बैग चुनिए और निकल पड़िए सफर पर।