HomeHealth Health

कालाजार के लिए जिम्मेदार प्रोटीन की पहचान

नई दिल्ली. भारतीय शोधकर्ताओं ने उस प्रोटीन का पता लगा लिया है जो कालाजार नामक बीमारी के वाहक वायरस के संक्रमण और उस पर दवाओं के प्रभाव के लिए जिम्मेदार है।

गौरतलब है कि ‘विसेरल लेइशमानियासिस’ नामक बीमारी जिसे हम कालाजार के नाम से जानते है एक मादा मक्खी से फैलती है जो ‘लेइशमानिया डोनोवानी’ नामक वायरस की वाहक होती है।

नेशनल इंस्टीटयूट आफ इम्युनोलॉजी के जितेश पी. अय्यर और उनके साथियों ने पाया कि कई बार ‘सीटीएक्सएनपीएक्स’ नामक एंजाइम की दर में वृद्धि इस वायरस को अधिक घातक बना देती है।

प्रयोगशाला में किए गए प्रयोगों में पाया गया कि ज्यादा एंजाइम वाले वायरस अधिक संक्रमण फैलाने में सक्षम थे और उनमें दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हो गई थी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि जब मनुष्य लेइशमानिया डोनोवाली नामक संक्रमण से प्रभावित होता है तो उसकी प्रतिरोधक कोशिकाएं वायरस को खत्म करने के लिए हाइड्रोजन पैराक्साइड नामक गैस छोड़ती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: